महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत
Published by : ROHIT KUMAR SINGH Updated At : 18 Mar 2026 7:51 PM
महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत
प्रतिनिधि, टिकारी तबीयत खराब होने पर ग्रामीण चिकित्सक की ओर से इलाज के बाद महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना अलीपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव की है. मृतक महिला की पहचान मखदुमपुर गांव के अनुसूचित टोला निवासी उपेंद्र मांझी की 59 वर्षीय पत्नी ननकी देवी के रूप में हुई है. परिजनों का कहना है कि ननकी देवी की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद ग्रामीण चिकित्सक को बुलाया गया. इसके बाद चिकित्सक की ओर से इंजेक्शन लगाया गया. इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद ही ननकी देवी की मौत हो गयी. मौत के बाद स्वजनों ने गलत इंजेक्शन दिये जाने के कारण मौत हो जाने का आरोप लगाया है. इस घटना की सूचना पर पहुंची अलीपुर थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेजा है. इस संबंध में अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यम ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की जानकारी मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










