ePaper

लोकसभा चुनाव में खिजरसराय के आधे बूथों पर होगी वेब कास्टिंग

Updated at : 25 Apr 2024 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में खिजरसराय के आधे बूथों पर होगी वेब कास्टिंग

जहानाबाद लोकसभा चुनाव को लेकर अतरी विधानसभा में भी प्रशासनिक कसरत तेज है. गुरुवार को बीडीओ कुमारी सुमन ने बूथवाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ बैठक की.

विज्ञापन

खिजरसराय. जहानाबाद लोकसभा चुनाव को लेकर अतरी विधानसभा में भी प्रशासनिक कसरत तेज है. गुरुवार को बीडीओ कुमारी सुमन ने बूथवाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के साथ बैठक की. इसमें प्रधानाध्यापक को बताया गया कि अधिकतर बूथों पर इस बार वेब कास्टिंग की जायेगी. इसके लिए विद्यालय के संसाधन और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाये. उन्होंने विद्यालय में पानी, बिजली, शौचालय व रैंप सहित अन्य बिंदुओं पर भी प्रधानाध्यापक से जानकारी ली. जहानाबाद में सबसे अंतिम चरण में एक जून को चुनाव होना है और गया जिले का अतरी विधानसभा क्षेत्र इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन