समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए मजबूत होना होगा

Updated:
विज्ञापन

भामाशाह की जयंती रविवार को मनायी गयी. तैलिक साहू सभा द्वारा आयोजित समारोह की शुरुआत भामाशाह की पूजा- अर्चना से की गयी.

विज्ञापन

टिकारी. भामाशाह की जयंती रविवार को मनायी गयी. तैलिक साहू सभा द्वारा आयोजित समारोह की शुरुआत भामाशाह की पूजा- अर्चना से की गयी. तैलिक साहू सभा के सुनील साहू व बेबी देवी ने बतौर यजमान बन पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर व भामाशाह के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. तैलिक साहू सभा की टिकारी इकाई द्वारा सभी आगत अतिथियों व समाज के विशिष्ट लोगों को माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विधायक डॉ अनिल कुमार ने भामाशाह के जीवनी पर प्रकाश डाला. तैलिक साहू सभा के प्रखण्ड अध्यक्ष अजय साहू ने मंच से कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए हमें सामाजिक व राजनीतिक रूप से मजबूत होना होगा. साथ ही बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए समाज से अपील की. इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भामाशाह के व्यक्तित्व व कृतित्व प्रकाश डालते हुए अपने पूर्वज भामाशाह की तरह कम से कम एक परिवार को सहयोग करने की अपील की, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर भी रहने वाले लोग की मदद मिल सके. साथ ही साथ समाज को एकजुट होने की अपील भी की. कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय साव ने की. कार्यक्रम में रमेश कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार, सचिव प्रभास आनंद, रंजीत मुखिया, जितेंद्र कुमार, मनीष साव, निक्की, धीरज, कमलेश साहू, विजय गुप्ता, सुग्रीव गुप्ता सहित समाज से जुड़े विभिन्न गांवों के महिला पुरुष बच्चे काफी संख्या में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन