अमरपुर में चल रहे विष्णु महायज्ञ का हुआ समापन

Updated at : 27 Feb 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
अमरपुर में चल रहे विष्णु महायज्ञ का हुआ समापन

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव में विगत एक सप्ताह से जारी विष्णु महायज्ञ सह श्री राम कथा का समापन हो गया.

विज्ञापन

टिकारी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव में विगत एक सप्ताह से जारी विष्णु महायज्ञ सह श्री राम कथा का समापन हो गया. इस अवसर पर गांव में भव्य व नवनिर्मित मंदिर में भगवान विष्णु, भगवान सूर्य, बजरंगबली, भगवान गणेश व भगवान वराह देव की प्रतिमा का आचार्यों के मौजूदगी में विधिवत रूप से प्राणप्रतिष्ठा की गयी. अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. उन प्रतिमाओं में भगवान विष्णु और भगवान वराह देव की प्रतिमा गांव में स्थित तालाब में मिट्टी कटाव के दौरान मिली थी. अयोध्या से आये स्वामी राम कृष्ण सजीवन जी महाराज द्वारा मानव कल्याण के लिए एवं विश्व शांति के लिए हवन किया गया. इस महायज्ञ के दौरान गांव व आसपास के अनेकों लोगों ने स्वामी जी महाराज से गुरमुख लिया व जीवन में मांस-मदिरा को त्यागने का संकल्प लिया. संध्या काल में हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. महायज्ञ में पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार ने स्वामी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया. मुख्य आयोजनकर्ता राजू शर्मा, डॉ सुरेंद्र कुमार, सत्येंद्र मिश्रा, चितरंजन शर्मा, सुधांशु कुमार, राजेश कुमार, पंकज, किशोर सहित आयोजन समिति से जुड़े कई सदस्य एव ग्रामीण व्यवस्था में तत्पर दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन