सड़क दुर्घटना में दो युवक हुए घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो युवक हुए घायल

थाना क्षेत्र में कथकबिगहा मोड़ के समीप शुक्रवार को एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये.

विज्ञापन

आमस. थाना क्षेत्र में कथकबिगहा मोड़ के समीप शुक्रवार को एक वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. इनका इलाज आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश प्रसाद ने बताया कि कथकबिगहा के रहनेवाले मो समीर और मो सैफ को अस्पताल लाया गया है. समीर का पैर टूट गया है और हेड इंजिरी है, जबकि सैफ मामूली रूप से घायल है. मालूम हो कि गुरुवार को भी महापुर के समीप बाइक सवार दो युवक दीपू सिंह और दीपक कुमार हाइवा की चपेट में आने से घायल हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kanchan Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Kanchan Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन