ePaper

Gaya News : गया-चाकंद के बीच फाटक के पास फंसा ट्रैक्टर, रुकी रही रांची-पटना वंदे भारत

Updated at : 21 Mar 2025 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : गया-चाकंद के बीच फाटक के पास फंसा ट्रैक्टर, रुकी रही रांची-पटना वंदे भारत

Gaya News : गया-पटना रेलखंड स्थित 63/बी समपार फाटक के पास शुक्रवार को सीमेंट लदा हुआ ट्रैक्टर फंस जाने के कारण 45 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा.

विज्ञापन

गया. गया-पटना रेलखंड स्थित 63/बी समपार फाटक के पास शुक्रवार को सीमेंट लदा हुआ ट्रैक्टर फंस जाने के कारण 45 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा. इस दौरान रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को गया में रोका गया. वहीं पटना की तरफ से गया जंक्शन आ रही पटना-गया मेमू पैसेंजर ट्रेन को भी चाकंद स्टेशन के बाद रोकना पड़ा. इस कारण यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. रेलवे फाटक के पास फंसे ट्रैक्टर के बारे में आसपास के लोगों इसकी सूचना आरपीएफ व रेलवे अधिकारियों को दी. सूचना मिलने के बाद आरपीएफ व रेलवे अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी प्राप्त की. वहीं दानापुर और डीडीयू मंडल के सिक्युरिटी कंट्रोल को इसकी सूचना मिलने के बाद जहानाबाद से पीडब्लूआई, रेलवे सुरक्षा बल और परिचालन विभाग की टीम और डीडीयू मंडल के गया जंक्शन से डिप्टी एसएस के नेतृत्व में परिचालन विभाग की टीम पहुंची. इसके बाद फंस चुके ट्रैक्टर से सीमेंट की बोरियों को उतारा गया और रेल फाटक से हटाया गया. इसके बाद लाइन क्लियर किया गया. ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने किया जब्त लापरवाही बरतने के आरोप में आरपीएफ की टीम ट्रैक्टर व ट्रॉली को जब्त कर थाने लायी. घटना के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक भागने में सफल हो गया. पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गयी है. ट्रैक्टर को जब्त करने के बाद मालिक की पहचान कराने के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की गयी है. वहीं चालक को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन