रिकाबगंज शांति नगर मुहल्ले हजारों रुपये की संपत्ति चोरी

Updated at : 25 Feb 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
रिकाबगंज शांति नगर मुहल्ले हजारों रुपये की संपत्ति चोरी

टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिकाबगंज शांति नगर मुहल्ले के एक घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

टिकारी. टिकारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिकाबगंज शांति नगर मुहल्ले के एक घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित अनिल शर्मा ने बताया कि उनका पूरा परिवार घर में ताला लगा अपने गांव चैनपुर चले गये थे. मंगलवार को जब टिकारी स्थित अपने घर पहुंचे तो घर खोलते ही देखा कि सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है. जांच पड़ताल की तो घर के सभी कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पाया. पीड़ित ने आशंका जतायी कि अज्ञात चोरों द्वारा घर के टूटे हिस्से से प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़ित द्वारा घर से हजारों की लागत की घरेलू सामान की चोरी कर ली. हालांकि मामले को लेकर टिकारी थाो में देर शाम तक कोई लिखित शिकायत नही की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन