विद्युत व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए
Published by : NIRAJ KUMAR Updated At : 21 Aug 2025 8:03 PM
प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर ऊर्जा सचिव ने किया विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण
प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर ऊर्जा सचिव ने किया विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण संवाददाता, गया जी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 अगस्त को प्रस्तावित गया जी दौरे के मद्देनजर बिहार सरकार के ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को गया जी में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. उनके साथ साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार व जिला पदाधिकारी शशांक शुभांकर, एसएसपी आनंद कुमार रहे. इस निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मगध विश्वविद्यालय परिसर स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र का दौरा किया. ऊर्जा सचिव ने कार्यक्रम के दौरान निर्बाध एवं सुदृढ़ विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विद्युत व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही ऊर्जा सचिव ने गया शहर के उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए वितरण प्रणाली को और सशक्त बनाने पर जोर दिया. उन्होंने निर्देशित किया कि सभी फ्यूज कॉल सेंटरों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाया जाये. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार ने भी उपस्थित पदाधिकारियों के साथ मंथन करते हुए कहा कि उपभोक्ता सेवा में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










