बोधगया में फर्नीचर दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, 40 हजार नकद भी ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन
बतसपुर गांव में फर्नीचर दुकान से नगद सहित साढ़े लीन लाख की चोरी

बोधगया के बतसपुर गांव में प्रमीला फर्नीचर दुकान में बड़ी चोरी हुई है। चोरों ने ताला तोड़कर ₹40 हजार नकद और करीब ₹3.50 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Gaya ji News : बोधगया बोधगया थाना क्षेत्र के बतसपुर गांव स्थित सड़क किनारे संचालित प्रमीला फर्नीचर दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोर दुकान का ताला तोड़कर और कर्कट उखाड़कर अंदर घुसे तथा 40 हजार रुपये नकद समेत करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर फरार हो गए.

मशीनें और नकदी पर किया हाथ साफ

दुकान संचालक उमेश मिस्त्री ने बोधगया थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि चोरों ने दुकान में रखे 40 हजार रुपये नकद के अलावा फर्नीचर निर्माण में उपयोग होने वाली कई महंगी मशीनें चोरी कर लीं. उन्होंने कुल करीब 3.50 लाख रुपये की क्षति होने की बात कही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि बोधगया क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. इसे लेकर लोगों ने पुलिस गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं. हालांकि थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस नियमित रूप से गश्त कर रही है और बतसपुर की घटना का शीघ्र खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.


विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन