कोलकाता से गया जा रही बस पलटी, पिता-पुत्री घायल, कई चोटिल

Updated:
विज्ञापन
कोलकाता से गया जा रही बस पलटी, पिता-पुत्री घायल, कई चोटिल

कोलकाता से गया जी जा रही सियाराम बस जीटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में पिता-पुत्री घायल हो गये.

विज्ञापन

बरकट्ठा (हजारीबाग). कोलकाता से गया (बिहार) जा रही सियाराम बस जीटी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. घटना में पिता-पुत्री घायल हो गये. दुर्घटना गुरुवार की सुबह करीब 6.30 बजे बाराटांड़ मोड़ पर हुई. बस (बीआर02पीबी-2707) अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में ग्राम बाराचट्टी (गया) निवासी मो जावेद (30 वर्ष, पिता मो जमाल) तथा उनकी पुत्री नताशा परवीन (13 वर्ष) घायल हो गये. इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. चिकित्सक ने मो जावेद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. वहीं कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आयी है. दुर्घटना के बाद बस की छत पर बॉक्स में रखी प्रतिबंधित मांगुर मछली सड़क पर बिखर गयी. जिसे स्थानीय ग्रामीण और राहगीर उठा ले गयेे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन