शिक्षा में रुचि लेते हुए अपने बच्चों को पढ़ाएं

Updated at : 23 Feb 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा में रुचि लेते हुए अपने बच्चों को पढ़ाएं

प्रखंड स्तरीय भुइयां समाज का सम्मेलन एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बांकेबाजार. प्रखंड स्तरीय भुइयां समाज का सम्मेलन एक निजी मैरिज हॉल में आयोजित किया गया. इस सम्मेलन के आयोजक इमामगंज विधानसभा राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रत्याशी रोशन मांझी ने बताया कि भुइयां समाज के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए जरूरी है कि हम सभी शिक्षा में रुचि लेते हुए अपने बच्चों को पढ़ाएं. तभी हम सर्वांगीण रूप से विकास कर सकते हैं. डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा कि शिक्षा उस शेरनी का दूध है जिसे जो जितना पियेगा वह उतना दहाड़ेगा. इस अवसर पर मुसहर भुइंया संघ के जिला कोषाध्यक्ष कारु राम ने कहा कि इमामगंज विधानसभा में सबसे ज्यादा आबादी भुइंया समाज की है. लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है की जिस परिवार के सदस्य को यहां से विधायक बनाया गया है. इसमें केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और विधायक हैं. इसके बावजूद यहां के भुइंया समाज के लोगों का विकास नहीं हो सका है. पूर्व मुखिया बढ़न मांझी ने कहा कि इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के भुइयां समाज के लोग एकजुट होकर आने वाले समय में लोकल प्रत्याशी को जिताकर अपनी राजनीतिक भागीदारी को सुनिश्चित करें इस सम्मेलन में विजय मांझी, संजय मांझी उपेंद्र भारती, पंकज मांझी, बलराम भारती, अमारिक भुइयां,अशोक भारती, जगदीश मांझी, अमित आजाद, जयंती मांझी, मधु देवी कांति देवी रेखा देवी ने भी अपने बात को रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन