प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आज, तैयारी पूरी

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 22 Mar 2025 5:28 PM

विज्ञापन

गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के द्वारा नागेश्वर सिंह दांगी मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया है.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के द्वारा नागेश्वर सिंह दांगी मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया है. इस संबंध में सेवानिवृत्त प्राचार्य व परीक्षा नियंत्रक राजकुमार प्रसाद सिंह ने बताया कि नागेश्वर सिंह दांगी मेमोरियल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा 23 मार्च को तीन ग्रुप में गुरुआ इंटर महाविद्यालय में होनी है. प्रथम ग्रुप में पंचम से षष्ठम, द्वितीय ग्रुप में सप्तम से अष्टम व तृतीय ग्रुप में नवम से दशम कक्षा के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है. इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए करीब 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. यह जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार दांगी व प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता के साथ ली जायेगी. इसमें एक दर्जन से अधिक वीक्षक को लगाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन