गया : मैट्रिक परीक्षा में सेकंड प्रखंड टॉपर रहे छात्र सम्मानित

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 07 Apr 2025 6:49 PM

विज्ञापन

गया न्यूज : पुलिस प्रशासन रहा चौकस में समारोह आयोजित

विज्ञापन

गया न्यूज : गया न्यूज : पुलिस प्रशासन रहा चौकस में समारोह आयोजित

प्रतिनिधि, बांकेबाजार.

प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय भलुहार के प्रांगण में वार्षिक परीक्षा 2025 व मैट्रिक परीक्षा में बेहतर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मैट्रिक परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इसके अलावा मैट्रिक परीक्षा में प्रखंड में द्वितीय एवं जिले में सातवां स्थान प्राप्त करने वाले हरीश कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है. कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार वर्मा ने किया. मौके पर शिक्षक संतोष कुमार सिंह, रामदत्त प्रजापति, रविरंजन कुमार, शिक्षिका सवाना आदमी, सुषमा कुमारी, अजीत कुमार, रंजीत कुमार, राजीव रंजन, अमित सिंह, मनीष कुमार, रंजीत कुमार, नेमत हसनैन, सपना सरस्वती, अनुपम कुमारी, सौरभ कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन