ePaper

गया में आंधी-तूफान ने वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों पर लगाया ब्रेक, रेलवे अधिकारी ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 10 Apr 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya Junction

गया जंक्शन

Gaya News: गुरुवार की दोपहर अचानक आंधी-तूफान आने के कारण गया रेलवे स्टेशन से खुलने और गुजरनेवाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया. चाकंद रेलवे स्टेशन के पास एक घंटा 45 मिनट पर पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रोका गया. पैमार-नटेसर रेलखंड के साथ-साथ गया-पटना रेलखंड पर जहां-जहां ट्रेनों को रोक दी गयी.

विज्ञापन

Gaya News, रोहित कुमार सिंह: गया में आंधी-तूफान आने के कारण रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. मानपुर की ओर से धनबाद जाने वाली ट्रेनों को गया रेलवे स्टेशन पर ही रोक दी गयी. आंधी-तूफान के कारण हेडओवर तार में बिजली नहीं आने के कारण ट्रेनों का परिचालन करने में परेशानी हो रही थी.

इन ट्रेनों का परिचालन हुआ प्रभावित

पटना से टाटानगर जानेवाली वंदे भारत गया रेलवे स्टेशन तीन बजकर 20 मिनट के बजाय पांच बजकर पांच मिनट पर पहुंची. टाटानगर जाने के लिए छह बजकर 45 मिनट पर खुली. वंदे भारत करीब दो घंटे निर्धारित समय से लेट चली. गया-पटना रेलखंड पर चलनेवाली पैसेंजर ट्रेनों को भी पोठही,नदवां, बेलागंज, जहानाबाद के पास रोकीं गयी. जहानाबाद-पटना रेलखंड के बीच रेलवे लाइन के किनारे पेड़ गिर जाने के बाद परिचालन प्रभावित रहा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रेलवे अधिकारियों के साथ टेक्निकल की टीम ने किया निरीक्षण

चाकंद के पास पटना-टाटानगर वंदे भारत के परिचालन में गड़बड़ी की सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ टेक्निकल की टीम ने पहुंच कर मामले की छानबीन की.वहीं जहां-तहां करंट प्रभावित होने पर उसे ठीक किया गया. वहीं अलग-अलग रेलवे लाइन पर निरीक्षण कर तकनीकी गड़बड़ी को दूर किया. इसके बाद करीब तीन घंटे के बाद परिचालन सुचारू रूप से शुरू की गयी. जैसे-जैसे तकनीकी खराबी दूर किया जा रहा. वैसे-वैसे ट्रेनों का परिचालन का परिचालन शुरू की गयी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 जिलों में आंधी-तूफान और सभी जिलों में अगले 24 घंटे भयंकर बारिश का अलर्ट, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन