गया जी : बाबा बैजू धाम में श्रावणी मेले की तैयारी शुरू, सीसीटीवी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

बाबा बैजू धाम की तस्वीर

Baba Baiju Dham Shravani Mela : बाबा बैजू धाम में श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु संचालन को प्राथमिकता दी गई. पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश और चिकित्सा जैसी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा.

विज्ञापन

Baba Baiju Dham Shravani Mela : गया जी जिले के गुरुआ प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बैजू धाम में आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर मेला समिति, स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और मेले के सुचारु संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर बनी रणनीति

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रावणी मेले के दौरान पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने, भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने पर सहमति बनी. समिति ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्णय लिया.

प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से होगा आयोजन

मेला समिति के सदस्यों ने कहा कि श्रावण माह में बाबा बैजू धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इसे देखते हुए प्रशासन के सहयोग से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएंगी. स्थानीय ग्रामीणों ने भी मेले को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया.

सफल आयोजन का लिया संकल्प

बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सभी विभागों के समन्वय से शांतिपूर्ण एवं सफल श्रावणी मेले के आयोजन का संकल्प लिया गया. बैठक में मेला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read : गया के शेरघाटी प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय को मिला पीएम श्री का दर्जा, अब छठी से 12वीं तक की होगी पढ़ाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन