Bihar Rain Alert: बिहार में 13 जिलों में आंधी-तूफान और सभी जिलों में अगले 24 घंटे भयंकर बारिश का अलर्ट, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Rain Alert: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में बारिश, आंधी- तूफान, मेघगर्जन और वज्रपात का दौर रहेगा. इसे लेकर IMD ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि बिहार के सभी जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है. इस दौरान कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की भी संभावना है. इसके अलावा बिहार के सभी जिलों में 11 अप्रैल तक बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
मौसम की चेतावनी

बिहार के इन जिलों में बारिश और आंधी- तूफान का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के कैमूर, बक्सर, सारण, सिवान, गोपालगंज, वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है.

इन जिलों में सिर्फ बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के रोहतास, भोजपुर, पटना, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, सहरसा, शेखपुरा, जहानाबाद और नालंदा जिले में बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: Waqf Act: ‘किसी नेता की औकात नहीं जो BJP के…’, मंत्री ने मुस्लिम हितों के संरक्षण पर किया बड़ा दावा

तापमान में गिरावट

पिछले 24 घंटे के दौरान गया में तापमान 1.6°C, औरंगाबाद और जमुई में 2.1°C, बांका में 1.7°C, डेहरी में 2.6°C, सासाराम में 1.3°C, भोजपुर में 1.7°C, गोपालगंज में 2°C, मोतिहारी में 3.4°C, मधुबनी में 6.5°C, सुपौल में सबसे ज्यादा 8.8°C, फारबिसगंज में 3.8°C और किशनगंज में 3.3°C की कमी दर्ज की गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन