बोधगया की चर्चित युवती हत्या कांड में तीसरी गिरफ्तारी, पुलिस ने महिला आरोपित को दबोचा

गिरफ्तार की सांकेतिक तस्वीर
BodhGaya Woman Murder Case : मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. परनियां गांव से हुई गिरफ्तारी के बाद अब तक तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं.
BodhGaya Woman Murder Case : बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पिछले महीने हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने तीसरी आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.
परनियां गांव से महिला आरोपित गिरफ्तार
मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने परनियां गांव में युवती की हत्या के मामले में आरोपित महिला सुनिता देवी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है.
मंदिर के पास पेड़ से मिला था युवती का शव
थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि पिछले महीने परनियां गांव में एक युवती का शव गांव के मंदिर के पास स्थित नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला था. मामले की जांच के दौरान हत्या का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.
अब तक तीन आरोपित गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था. अब सुनिता देवी की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में कुल तीन आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं.
एक फरार आरोपी की तलाश जारी
थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि मामले का एक आरोपित अभी भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










