एसएसपी ने विजेताओं को किया सम्मानित

गया पुलिस द्वारा आयोजित महिला एवं बाल विकास विषय पर निबंध प्रतियोगिता के अनुमंडल स्तरीय विजेताओं को बुधवार को एसएसपी कार्यालय में सम्मानित किया गया.
डोभी. गया पुलिस द्वारा आयोजित महिला एवं बाल विकास विषय पर निबंध प्रतियोगिता के अनुमंडल स्तरीय विजेताओं को बुधवार को एसएसपी कार्यालय में सम्मानित किया गया. पुलिस सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में गया एसएसपी आनंद कुमार ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया, जिसमे डोभी के क्वेटी विद्या मंदिर के छात्र स्वराज प्रकाश, छोटू कुमार द डोभी थाने की एक महिला सिपाही आरती कुमारी को सम्मानित किया गया. एसएसपी आनंद कुमार ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में जागरूकता और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देती हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




