गया से लुधियाना के लिए स्पेशल ट्रेन
Published by : ROHIT KUMAR SINGH Updated At : 17 Mar 2026 7:49 PM
गया से लुधियाना के लिए स्पेशल ट्रेन
संवाददाता, गया जी. गया जंक्शन से मंगलवार को लुधियाना के लिए गाड़ी संख्या 03699 गया-लुधियाना स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ. यह स्पेशल ट्रेन शाम 4:45 बजे गया जंक्शन से रवाना हुई. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में होली को लेकर गया जंक्शन पर यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि देखी जा रही थी. इसके कारण प्लेटफॉर्म पर अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. खासकर, लंबी दूरी की ट्रेनों में सीटों की कमी के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इसी को ध्यान में रख विशेष ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया. इस स्पेशल ट्रेन में गया से लगभग 250 यात्रियों ने यात्रा की. लेकिन, विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों ने इस ट्रेन का लाभ उठाया. ट्रेन गया से रवाना होने के बाद गुरारू, रफीगंज, सासाराम, भभुआ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकी. इन स्टेशनों से भी बड़ी संख्या में यात्रियों ने ट्रेन में सवार होकर अपनी यात्रा जारी रखी. यात्रियों ने रेलवे के इस कदम की सराहना की है. कई यात्रियों का कहना था कि अचानक शुरू की गयी विशेष ट्रेन से उन्हें काफी राहत मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










