गया जी : शेरघाटी के नए बीईओ ने संभाला पदभार, शिक्षा व्यवस्था सुधार को बताया पहली प्राथमिकता

बीईओ का पदभार ग्रहण करने के बाद स्वागत करते कार्यालय के कर्मी | Prabhat Khabar Network
शेरघाटी प्रखंड को नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के रूप में अमल किशोर मिले हैं. पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को अपनी पहली प्राथमिकता बताया. मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया.
Gaya Ji News : शेरघाटी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के रूप में बुधवार को अमल किशोर ने योगदान किया. वर्तमान में वह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं.
इस अवसर पर कार्यालय कर्मी रविरंजन कुमार, विवेक कुमार तथा शिक्षक जमील अख्तर ने उन्हें पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया.
शिक्षा व्यवस्था में सुधार पहली प्राथमिकता: बीईओ
पदभार ग्रहण करने के बाद बीईओ अमल किशोर ने कहा कि प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था में सुधार उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भोजन में गंदगी या कीड़ा मिलने जैसी शिकायतें गंभीर हैं और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होनी चाहिए.
मध्याह्न भोजन और कक्षाओं के संचालन पर सख्त निर्देश
उन्होंने प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित ड्रेस में विद्यालय आएं और सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उन्हें समय पर मिले.
विद्यालयों में नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाए. यदि निरीक्षण के दौरान शिक्षक की उपस्थिति के बावजूद पढ़ाई नहीं होने की शिकायत मिली, तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.
विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर होगी कार्रवाई
बीईओ ने अधीनस्थ कर्मियों को विभाग एवं सरकार के निर्देशों के अनुरूप सभी विभागीय कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.
उन्होंने स्पष्ट किया कि अब नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन, गयाजी के शिवालयों में उमड़ेगी आस्था की भीड़, तैयारियां तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










