गया जी में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, लॉ कॉलेज के होनहार विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
लॉ कॉलेज ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए एक छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया. इस समारोह में 10 विद्यार्थियों को ₹5000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई.
गया जी में मेमोरियल लॉ कॉलेज में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर महाविद्यालय के मेधावी छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया. छात्रवृत्ति की राशि का चेक महाविद्यालय की सचिव डॉ. प्रियंका, गवर्निंग बॉडी की सदस्य कला देवी, मीना मिश्रा तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान किया गया.
'मेधावी छात्रों का सम्मान अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा'
समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की सचिव डॉ. प्रियंका ने कहा कि मेधावी छात्रों को सम्मानित करना केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान नहीं है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है.
उन्होंने प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में महाविद्यालय निरंतर शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है.
प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की सफलता पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है. गवर्निंग बॉडी की सदस्य कला देवी ने कहा कि महाविद्यालय समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करता रहेगा.
इन मेधावी विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति
मीना मिश्रा ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया. छात्रवृत्ति वितरण समारोह हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया.
छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों में अदिति वर्मा, पंकज कुमार, सुमित कुमार, काजल कुमारी, उमाशंकर, नीतीश कुमार, सलोनी कुमारी, उज्जवल शर्मा, नैंसी कुमारी और आफिया तब्बसुम शामिल हैं.
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधान लिपिक विकास कुमार व अन्य शिक्षक एवं कर्मी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










