छूटा हुआ मोबाइल फोन आरपीएफ ने लौटाया

गाड़ी संख्या 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल ट्रेन में ही शनिवार को छूट गया. पीड़ित यात्री यूपी के गौतम बुद्ध नगर के रहनेवाले अंकित राज के रूप में की गयी है.
गया. गाड़ी संख्या 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल ट्रेन में ही शनिवार को छूट गया. पीड़ित यात्री यूपी के गौतम बुद्ध नगर के रहनेवाले अंकित राज के रूप में की गयी है. पीड़ित ने इसकी शिकायत आरपीएफ की टीम से की. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के नेतृत्व में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान गाड़ी संख्या 12802 डाउन ए वन बर्थ संख्या 27 पर एक मोबाइल बरामद किया गया. मोबाइल के बारे में पूछताछ की गयी. लेकिन, किसी ने कुछ नहीं बताया. इसके बाद शिकायतकर्ता से मोबाइल की पहचान करायी गयी. पहचान कराने के बाद सही सलामत सुपुर्द किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




