Bihar Board 12th Result 2026: 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर सबसे पहले देखें नतीजे

कहां देखें बिहार बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट, Pic- AI Generated
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड आज दोपहर 1:30 बजे 12वीं (इंटर) के नतीजे घोषित करेगा. विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स interbiharboard.com और www.bsebexam.com पर जाकर अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यहां जानें रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स.
Highlights
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार आज समाप्त होने जा रहा है. 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे इंटर के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित किए जाएंगे. राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन नतीजों की घोषणा करेंगे.
इस साल लाखों विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और वे सभी बेसब्री से अपने अंकों की प्रतीक्षा कर रहे हैं. साइंस, आर्ट्स और कॉर्मस तीनों संकायों के परिणाम एक ही समय पर जारी किए जाएंगे. यह दिन सभी विद्यार्थियों के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, इसलिए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
रिजल्ट चेक करने की आधिकारिक वेबसाइट्स
परिणाम घोषित होने के बाद सबसे अहम चुनौती सही जगह पर अपना स्कोरकार्ड देखना होती है. विद्यार्थी अपने नतीजे मुख्य रूप से दो आधिकारिक पोर्टल्स पर देख सकेंगे.
ये वेबसाइट्स हैं, interbiharboard.com और www.bsebexam.com. आप इन दोनों में से किसी भी लिंक पर जाकर अपना परिणाम आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल इन्हीं आधिकारिक पोर्टल्स पर भरोसा करें और किसी अन्य गलत लिंक पर क्लिक करने से बचें.
आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें डिजिटल मार्कशीट
अपने अंकों की जांच करना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको कुछ सरल चरणों का पालन करना होगा.
- सबसे पहले अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के ब्राउजर में ऊपर बताई गई किसी एक वेबसाइट को खोलें.
- होमपेज पर आपको इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2026 का एक सीधा लिंक दिखाई देगा.
- उस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा.
- यहां आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर ध्यान से भरना होगा. ये दोनों जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर छपी होती हैं.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- अब आपका डिजिटल स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










