ePaper

गया-बिहारशरीफ एनएच-120 पर बनेगा आरओबी, आवागमन होगा बेहतर

Updated at : 13 Jun 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
गया-बिहारशरीफ एनएच-120 पर बनेगा आरओबी, आवागमन होगा बेहतर

गया और नालंदा जिले में आवागमन सुविधा बेहतर करने के लिए गया और बिहारशरीफ एनएच-120 पर करीब साढ़े चार किमी लंबाई में फोरलेन आरओबी बनेगा.

विज्ञापन

गया. गया और नालंदा जिले में आवागमन सुविधा बेहतर करने के लिए गया और बिहारशरीफ एनएच-120 पर करीब साढ़े चार किमी लंबाई में फोरलेन आरओबी बनेगा. इस आरओबी का निर्माण इसी साल शुरू करने की प्रक्रिया केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने शुरू कर दी है. इस आरओबी के निर्माण के साथ ही इस सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है. इससे दोनों जिलों में सड़क यातायात सुविधा बेहतर होगी. गया-बिहारशरीफ एनएच-120 पर फोरलेन आरओबी बनेगा. इस सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने आरओबी बनाने की सहमति दे दी है और इसकी डीपीआर बनाने वाली कंसल्टेंसी के चयन के लिए टेंडर जारी किया है. इस आरओबी का निर्माण इसी साल शुरू होने की संभावना है. इस आरओबी के बनने से गया-बिहारशरीफ एनएच पर जाम से मुक्ति मिलेगी. साथ ही आवागमन आसान होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन