गया जी : गुरारू में जदयू के नए प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन, संगठन को मजबूत करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन करते जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा| Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : गया जी के गुरारू प्रखंड मुख्यालय में जदयू के नए कार्यालय का उद्घाटन हुआ है. इस नए केंद्र से कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के बीच जुड़ाव बढ़ेगा और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार सुगम होगा.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी के गुरारू प्रखंड मुख्यालय में जदयू के नए प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन रविवार को जदयू के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने फीता काटकर किया. इस नए कार्यालय के खुलने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से जुड़ाव स्थापित करने में काफी सहूलियत होगी. पार्टी नेताओं का मानना है कि यह कार्यालय आगामी समय में राजनीतिक गतिविधियों और जनसंवाद का एक मुख्य केंद्र बनकर उभरेगा, जिससे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक सुगमता से पहुंचाया जा सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

संगठन की मजबूती की सराहना

उद्घाटन के बाद जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा ने प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार चंद्रवंशी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में गुरारू में जदयू संगठन पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि संजय कुमार चंद्रवंशी ने सभी जाति, धर्म एवं समुदाय के लोगों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है, जो क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक उदाहरण है. उनके इस प्रयास से समाज के सभी वर्गों का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है.

उद्घाटन के मौके पर कई नेता रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अलेक्जेंडर खान, जदयू के वरीय नेता शंभु सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल, धनंजय शर्मा, 20 सूत्री सदस्य शाहजाद शाह, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रसाद, कुंडल वर्मा, डॉ. शंकर चौधरी, सोनम दास, रिंकु देवी, मोहम्मद औरंगजेब, गितेश दांगी, बीजेपी नेता राजदेव प्रसाद राजू, 20 सूत्री सदस्य विजित सिंह, अनिश कुमार, अमरेंद्र सक्सेना, मिथलेश यादव व मोहम्मद नईम अंसारी समेत कई लोग शामिल हुए. सभी नेताओं ने नए कार्यालय के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की.

Also Read :गया जी : कोंच प्रखंड कार्यालय के पास दो हाईवा में जोरदार टक्कर, दोनों चालकों की हालत गंभीर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन