गया जी क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, दिवेश आनंद अध्यक्ष और प्रियंकर कुमार सचिव बने

Updated:
विज्ञापन

जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : गया जी जिला क्रिकेट संघ में पदाधिकारियों का निर्वाचन रविवार को संपन्न हुआ. दिवेश आनंद अध्यक्ष और प्रियंकर कुमार सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए. पूर्व रणजी कप्तान ने नवनिर्वाचित टीम का स्वागत किया.

विज्ञापन

Gaya Ji News : बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के दिशा-निर्देशों एवं प्रचलित निर्वाचन प्रक्रिया के अनुरूप रविवार को गया जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ. निर्वाचन प्रक्रिया निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सिन्हा की देखरेख तथा बिहार क्रिकेट संघ के प्रेक्षक मनोज कुमार की उपस्थिति में संपन्न कराई गई. इसमें गया जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध 11 पंजीकृत क्लबों की सहमति व सक्रिय सहभागिता रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अध्यक्ष पद पर दिवेश आनंद तथा सचिव पद पर प्रियंकर कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. इसके अलावा धर्मदिश आरोसे उपाध्यक्ष, सुरभि सेजल संयुक्त सचिव व युवराज कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर जिला क्रिकेट से जुड़े अनेक सम्मानित सदस्य, विभिन्न पंजीकृत क्लबों के प्रतिनिधि तथा क्रिकेट के जानकारों की मौजूदगी रही.

पूर्व रणजी कप्तान ने किया स्वागत

सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गया जिला क्रिकेट संघ जिले में क्रिकेट के विकास, खिलाड़ियों के हितों की रक्षा तथा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा देगा.

मौके पर पांच बार के बिहार रणजी ट्रॉफी के पूर्व कप्तान आशुतोष सुमन ने अंगवस्त्र देकर सबका स्वागत किया. इस अवसर पर गया जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव संजय कुमार उर्फ चुन्नू, पूर्व सेलेक्टर एस. नियाजउद्दीन, विनय कुमार, पुलस्कर कुमार, कमलेश कुमार, श्याम यादव, गौतम कुमार, रजनीकांत, प्रवीण प्रकाश, रोहित सिंह एवं अभिनंदन कुमार ने सभी को बधाई दी.

Also Read :गया जी : कोंच प्रखंड कार्यालय के पास दो हाईवा में जोरदार टक्कर, दोनों चालकों की हालत गंभीर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन