ePaper

गांव से भागकर पंजाब जानेवाले तीन नाबालिगों का रेसक्यू

Updated at : 10 Apr 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
गांव से भागकर पंजाब जानेवाले तीन नाबालिगों का रेसक्यू

आरपीएफ की टीम ने गुरुवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित दो नंबर प्लेटफॉर्म से तीन नाबालिगों को बरामद किया है.

विज्ञापन

गया. आरपीएफ की टीम ने गुरुवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित दो नंबर प्लेटफॉर्म से तीन नाबालिगों को बरामद किया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि सब इंस्पेक्टर जावेद इकबाल सहित अन्य जवानों के साथ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान तीन नाबलिगों को देखा गया. तीनों डोभी थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. तीनों ने बताया कि गांव के लड़कों के साथ मिलकर पंजाब जा रहे थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू किया, ताकि किसी अनहोनी या मानव तस्करी का शिकार न बन जाये. चाइल्ड लाइन को सूचित किया गया. सूचना पर जिला बाल संरक्षण इकाई, रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क, गया के मो मकसूद आलम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया पर पहुंचे. रेस्क्यू किये गये नाबालिग तीनों बालक को सकुशल व सही-सही हालत में अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन