बांकेबाजार प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामनवमी के त्योहार
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 06 Apr 2025 5:28 PM
प्रखंड क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. प्रखंड के विभिन्न गांवों से रामनवमी पूजा समिति के आयोजकों द्वारा पूजा का आयोजन किया गया.
बांकेबाजार. प्रखंड क्षेत्र में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. प्रखंड के विभिन्न गांवों से रामनवमी पूजा समिति के आयोजकों द्वारा पूजा का आयोजन किया गया. महावीरी झंडा निकालकर दूसरे गांव से मिलान भी किया गया. इस दौरान प्रखंड के विभिन्न घरों में महावीरी झंडे भी लगाये गये. इधर, रोशनगंज थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर पुलिस प्रशासन को तैनात किया गया है तथा जगह-जगह पर पुलिस गश्ती भी चलायी जा रही है. बांकेबाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया व लुटुआ थानाध्यक्ष पप्पू कुमार शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न गांव में घूम-घूम कर शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार को मनाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










