बाराचट्टी से चोरी गयी बाइक को पुलिस ने किया बरामद, दो नाबालिग पकड़ाये

बहेरा थाने की पुलिस ने मौलानगर के पास से चोरी की एक बाइक के साथ दो नाबालिगों को पकडा है.
डोभी. बहेरा थाने की पुलिस ने मौलानगर के पास से चोरी की एक बाइक के साथ दो नाबालिगों को पकडा है. बहेरा थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि जब्त की गयी बाइक पर अंकित इंजन व चेचिस नंबर की जांच की गयी, तो पता चला कि यह बाइक बाराचट्टी थाना क्षेत्र के पचंभा गांव के रहनेवावले लालदेव दास की पत्नी मंजू देवी के नाम से रजिस्ट्रर्ड है. साथ ही इस बाइक की चोरी दिसंबर 2024 में बाराचट्टी थाना अंतर्गत साप्ताहिक हाट बाजार गरवईया से कर ली गयी थी. इस मामले में पीड़िता मंजू देवी ने बाराचट्टी थाने में कांड संख्या 536/24 दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक की तलाशी लिये जाने के दौरान पता चला कि बाइक की सीट के नीचे तहखाना बना हुआ है. इसमें शराब छुपा कर ले जाने का काम किया जाता था. बाइक चोरी के दो माह के बाद बहेरा थाने की पुलिस के तत्परता के कारण उक्त चोरी की बाइक को बरामद किया गया है. दोनों नाबालिगों को बुधवार को रिमांड होम भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




