प्रेम प्रसंग और हत्या के एंगल पर जांच कर रही पुलिस, पत्नी समेत चार लोग हिरासत में

घटनास्थल पर मौजूद डीएसपी, ग्रामीण व परिजन.
इमामगंज में दिव्यांग राजदेव भारती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग और शराब कारोबार के एंगल से जांच कर रही है। पत्नी समेत चार लोग हिरासत में हैं।
इमामगंज थाना क्षेत्र के कुजेसर गांव के कसाई टोला के रहने वाले 35 वर्षीय दिव्यांग राजदेव भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है. पुलिस इस मामले की जांच प्रेम- प्रसंग, अवैध शराब के कारोबार सहित विभिन्न पहलुओं से कर रही है. मामले में मृतक की पत्नी सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
शराब के धंधे में आठ दिन पहले हुआ था विवाद
मृतक की पत्नी ने बतायी कि वह अवैध शराब बेचकर परिवार का भरण-पोषण करती थी. उसके अनुसार करीब आठ दिन पहले शराब के लेन-देन को लेकर रानीगंज के रहने वाले एक व्यक्ति ने उठा लेने की धमकी दिया था. पत्नी का कहना है कि मंगलवार की रात कुछ लोग शराब पीने उसके घर आये थे और बुधवार सुबह घर के दरवाजे पर पति का शव पड़ा मिला. ग्रामीणों का कहना है कि राजदेव की हत्या कहीं और कर शव को उसके घर के बाहर लाकर रख दिया गया है.
ग्रामीणों ने कहा, उसकी पत्नी का कई लोगों से था संपर्क
मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत के कारणों को लेकर संदेह बना हुआ है. वहीं कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी शराब बेचती थी और उसके कई लोगों से संपर्क थे. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धीरज कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआइ ममता कुमारी एवं योगेंद्र पाल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घटना स्थल की बारीकी से जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से विभिन्न नमूने एकत्र किए है.
चार मासूम बच्चों के भविष्य की चिंता
राजदेव भारती अपने पीछे चार छोटे पुत्र—राकेश, चंदन, कुंदन और रवि को छोड़ गए है. घटना के बाद परिजन और ग्रामीण बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आए. लोगों का कहना है कि पिता की हत्या और मां के हिरासत में होने से चारों बच्चों का सहारा छिन गया है. अब उनके पालन-पोषण और भविष्य को लेकर पूरे गांव में चिंता का माहौल है.
घटनास्थल से मिली बाइक से मिला सुराग
घटनास्थल से मिली बाइक, युवक हिरासत मेंजांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर एक बाइक मिली. पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि बाइक शराब पीने आए एक युवक की है. इसके बाद रानीगंज जलेया के रहने रोहित कुमार अपनी बाइक लेने पहुंचा, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. रोहित की निशानदेही पर मृतक की पत्नी समेत चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया.
थानाध्यक्ष ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल से हिरासत में लिए गए रोहित कुमार से पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं और मामले की हर पहलू से जांच जारी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका है कि राजदेव भारती की हत्या मुंह और नाक दबाकर की गई हो सकती है. क्योंकि शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










