सीएम की योजनाओं के बारे में लोगों को दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
सीएम की योजनाओं के बारे में लोगों को दी जानकारी

अतरी विधानसभा क्षेत्र के खिजरसराय प्रखंड के कुड़वा पंचायत में 2025 फिर से नीतीश संकल्प कार्यक्रम के बैनर तले सभा का आयोजन किया गया .

विज्ञापन

खिजरसराय. अतरी विधानसभा क्षेत्र के खिजरसराय प्रखंड के कुड़वा पंचायत में 2025 फिर से नीतीश संकल्प कार्यक्रम के बैनर तले सभा का आयोजन किया गया .मुख्य वक्ता संजीव श्याम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये गये कार्यों के बारे में खास कर महिलाओं को मिलने वाली सुविधाएं, छात्र-छात्राओं को मिलने वाली सुविधा के बारे में लोगों को बताया. उन्होंने सभा के माध्यम से लोगों को यह संकल्प दिलाया कि 2025 फिर से नीतीश और 225. मुख्य अतिथि के रूप में 20 सूत्री अध्यक्ष जदयू खिजरसराय पिंकी देवी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष जदयू शोभा देवी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जदयू अंकित कुमार, तेज नारायण शर्मा, अरविंद कुमार दांगी जिला बीस सूत्री सदस्य, नंद किशोर जी ने अपनी बात रखी. इस कार्यक्रम में कुड़वा पंचायत वर्तमान मुखिया राजबलम पासवान, वीरेंद्र कुशवाहा, राकेश यादव, बिगन चंद्रवंशी, चंद्रशेखर गिरी, मान सिंह यादव, इरशाद खान, उग्रेश दास, संजय दांगी, विपुल कुमार, गिरजा चौधरी, धर्मेंद्र कुमार सैकड़ों लोग उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन