Gaya News : इमामगंज में एक नक्सली सहित चार महिलाओं की हत्या से क्षेत्र में दहशत

Gaya News : इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में पिछले 13 फरवरी से हत्याओं का जो दौर शुरू हुआ है, वह रुकने का नाम नहीं ले रहा.
इमामगंज. इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में पिछले 13 फरवरी से हत्याओं का जो दौर शुरू हुआ है, वह रुकने का नाम नहीं ले रहा. हिंसा के इस दौर में अब तक इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में लगातार चार महिलाओं समेत पांच ग्रामीणों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है. क्षेत्र में हो रही लगातार हत्या की चर्चा चौक-चौराहाें पर होने लगी है. हालांकि पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए लगभग सभी हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. लेकिन, क्षेत्र में अमन-चैन पर प्रश्न चिह्न उठने लगा है. लोगों ने कहा कि इमामगंज विधानसभा क्षेत्र वर्ष 1982 से नक्सलियों का इलाका रहा है. नक्सली घटना में इन दिनों कमी आयी है. इसके कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. इससे लोगों में भय व्याप्त होते जा रहा है. इन सभी घटनाओं को लेकर पुलिस काफी एक्टिव दिखी और लगातार कार्रवाई करते हुए बदमाशों को सलाखें के पीछे भेज रही है. पुलिस की माने तो घटना के बाद अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.
15 दिनों में हुईं छह हत्याएं
पिछले 13 फरवरी : रोहतास जिला अंतर्गत काराकाट थाना क्षेत्र के तिलमा चौगड़ी गांव के रहनेवाले मैनेजर साव के पुत्र संतोष कुमार की बदमाशों ने इमामगंज थाना क्षेत्र के जमुना गांव के नजदीक गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.18 फरवरी : इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र के नंदई गांव के रहनेवाले रणजीत पासवान की पत्नी सविता देवी को बदमाशों ने चाकू मारकर मौत की नींद सुला दिया था. इसमें आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखें के पीछे भेज दिया है.
21 फरवरी : लुटुआ थाना क्षेत्र के नागोबार गांव में पति ने ही पत्नी की आपसी विवाद में हत्या कर पेड़ में फंदे पर लटका दिया था. पुलिस ने आरोपित पति महेंद्र भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.24 फरवरी : मैगरा थाना क्षेत्र के चोन्हा नैयकाडीह गांव के रहनेवाले ललन यादव की पत्नी तेतरी देवी की धारदार हथियार से बदमाशों ने हत्या कर दी. पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
25 फरवरी : डुमरिया थाना क्षेत्र के टेकरा खुर्द गांव के टोला गबछवां के पकवा बांध पर एक युवक का शव मिला था. उसकी पहचान देर शाम नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर 13 लाख रुपये के इनामी विवेक यादव के रूप में हुई थी.25 फरवरी : लुटुआ थाना क्षेत्र के जमुनिया आहार गांव में बुधवार की रात जितेंद्र भुइंया की पत्नी अनीता देवी की हत्या के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




