Gaya News : जन्मजात कंजेटियल डिसलोकेशन से पीड़ित संध्या का हुआ ऑपरेशन

Gaya News : मगध मेडिकल के ऑर्थो विभाग में जन्मजात चलने से असमर्थ बच्ची का सफल ऑपरेशन किया गया.
गया. मगध मेडिकल के ऑर्थो विभाग में जन्मजात चलने से असमर्थ बच्ची का सफल ऑपरेशन किया गया. आरबीएसके के समन्वयक डॉ इरफान ने बताया कि अतरी थाना इलाके के रहनेवाले संजय चौधरी की बेटी संध्या कुमारी को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत अतरी प्रखंड से मेडिकल हेल्थ टीम के ने मगध मेडिकल रेफर किया था. बच्ची के दाहीने पैर के घुटने की हड्डी जन्मजात खिसकी हुई थी. मेडिकल भाषा में कंजेटियल डिसलोकेशन के चलते बच्ची को चलने में दिक्कत होती थी, वह चलते-चलते गिर जाती थी. उन्होंने बताया कि जिसका ऑपरेशन ऑर्थो विभाग के यूनिट हेड डॉ दिलीप कुमार चौधरी की देखरेख में डॉ रंजय कुमार ने किया. ऑपरेशन में डॉ धीरेंद्र कुमार, डॉ प्रीतम कुमार, डॉ ध्रुव कुमार, ओटी असिस्टेंट सुमित कुमार लाल, डॉ प्रभात जोशी, सिस्टर अनीता अन्य सुधा कुमारी एनेस्थेटिक भगवान दास, डॉ त्रिशानंद, डॉक्टर सोनम गुप्ता आदि ने सहयोग किया. उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत पूर्णतः स्वस्थ है. सफल ऑपरेशन के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ केके सिन्हा, उपाधीक्षक डॉ एनके पासवान ने टीम को बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




