कल महीने के आखिरी दिन किसकी किस्मत पलटेगी और किसे मिलेगा सरप्राइज, पढ़ें 31 मार्च का राशिफल

कल का राशिफल
Kal Ka Rashifal 31 March 2026: कल 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उपरांत चतुर्दशी तिथि आरम्भ हो जाएगी.
Kal Ka Rashifal 31 March 2026: कल ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. शुक्र मेष राशि में रहेंगे. चंद्रमा सिंह राशि संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
मेष कल का राशिफल
मेष राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में रहेंगे, जिसके कारण कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. व्यापार में लाभ के संकेत हैं लेकिन किसी प्रलोभन, लालच या झांसे में आकर अनावश्यक जोखिम न लें. लव लाइफ में पार्टनर के साथ समय अच्छा रहेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. हेल्थ अच्छी रहेगी लेकिन तनाव से बचें.
सावधानी: जल्दबाजी में निर्णय न लें
उपाय: भगवान हनुमान का स्मरण करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
वृषभ कल का राशिफल
वृषभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के चतुर्थ भाव में रहेंगे, जिसके कारण व्यापार में नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लव लाइफ में पार्टनर के साथ तालमेल बना रहेगा, लेकिन फोन पर बात के दौरान झगड़ा हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. हेल्थ सामान्य रहेगी.
सावधानी: जल्दबाजी से बचें
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
मिथुन कल का राशिफल
मिथुन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के तृतीय भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर और बिजनेस में आपके विचारों की सराहना होगी. किसी प्रलोभन या झांसे में आकर बड़ा निर्णय न लें. लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा, लेकिन फोन पर बातचीत में बहस से बचें. परिवार का साथ मिलेगा. हेल्थ सामान्य रहेगी.
सावधानी: सोच-समझकर निर्णय लें
उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
कर्क कल का राशिफल
कर्क राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के द्वितीय भाव में रहेंगे, जिसके कारण बिजनेस में धैर्य और संयम से काम लें, जल्दबाजी नुकसानदायक हो सकती है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन लालच में आकर कोई निवेश न करें. लव लाइफ में पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखें. हेल्थ में सुधार होगा लेकिन मौसम से बचाव रखें.
सावधानी: वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय: मां दुर्गा का स्मरण करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: क्रीम
सिंह कल का राशिफल
सिंह राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में रहेंगे, जिसके कारण बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. व्यापार में विस्तार के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय रहेगा. कुछ नया और अलग करने का मन करेगा, इसलिए वाणी पर संयम रखें. परिवार में सम्मान बढ़ेगा. हेल्थ अच्छी रहेगी.
सावधानी: अहंकार से बचें
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या कल का राशिफल
कन्या राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर और बिजनेस में आपकी लगन की सराहना होगी, लेकिन व्यापार में जल्दबाजी से बचें. किसी लालच या झांसे में न आएं. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. लव लाइफ में पार्टनर के साथ संतुलन रखें. फोन पर बात के दौरान बहस हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें.
सावधानी: खर्चों पर नियंत्रण रखें
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हल्का हरा
तुला कल का राशिफल
तुला राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर और बिजनेस में सहयोग मिलेगा. कल किसी भी प्रलोभन या झांसे में आकर निर्णय न लें. लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें. परिवार में प्रेम बना रहेगा. हेल्थ अच्छी रहेगी.
सावधानी: संतुलन बनाए रखें
उपाय: मां लक्ष्मी का पूजन करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक कल का राशिफल
वृश्चिक राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में रहेंगे, जिसके कारण बिजनेस में आपकी मेहनत रंग लाएगी. किसी लालच या झांसे में आकर निर्णय न लें. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लव लाइफ में पार्टनर के साथ तालमेल रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा. हेल्थ में सुधार के संकेत हैं.
सावधानी: वाणी पर संयम रखें
उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: मैरून
धनु कल का राशिफल
धनु राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर और बिजनेस में उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यापार में लाभ होगा. कल पार्टनर के साथ गहरे भावनात्मक पल और प्यार भरी बातें दिन को खास बना देंगी, लेकिन वाणी पर संयम रखना होगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. हेल्थ उत्तम रहेगी.
सावधानी: भाग्य पर अति निर्भर न रहें
उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
मकर कल का राशिफल
मकर राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर और बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में लाभ होगा. किसी लालच या झांसे में आकर जोखिम न लें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लव लाइफ में पार्टनर के साथ तालमेल रखें, कल का दिन प्यार जताने का है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. हेल्थ ठीक रहेगी.
सावधानी: जोखिम से बचें
उपाय: शनि देव की पूजा करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
कुंभ कल का राशिफल
कुंभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के सप्तम भाव में रहेंगे, जिसके कारण करियर और बिजनेस में बदलाव लाभकारी रहेगा. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. किसी प्रलोभन या झांसे में न आएं. लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय रहेगा, वाणी पर संयम रखें. परिवार में खुशी बनी रहेगी. हेल्थ उत्तम रहेगी.
सावधानी: निर्णय सोच-समझकर लें
उपाय: भगवान विष्णु का जाप करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: आसमानी
मीन कल का राशिफल
मीन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के षष्ठम भाव में रहेंगे, जिसके कारण मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति के संकेत मिलेंगे. करियर और बिजनेस में सफलता मिलेगी और व्यापार में संतुलन बना रहेगा. लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा, परिवार में प्रेम बना रहेगा. हेल्थ सामान्य रहेगी.
सावधानी: तनाव से बचें
उपाय: भगवान शिव का ध्यान करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: बैंगनी
Also Read: अप्रैल में ग्रहों का डरावना संकेत, इन 5 राशियों के लिए अशुभ, इनका होगा भाग्योदय, पढ़ें मासिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




