गया : एक ही नारा, एक ही नाम जय श्रीराम…
Author Kanchan kr sinha
Updated:
विज्ञापन

गया न्यूज : पुलिस प्रशासन रहा चौकस
विज्ञापन
गया न्यूज : पुलिस प्रशासन रहा चौकस
आमस.
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों व टोलों से रामनवमी शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकली गयी. शोभायात्रा की शुरुआत मां चंडी मंदिर चंडीस्थान से हुई और आमस, सांव, करमाईन होते हुए मंदिर के समीप आकर संपन्न हो गयी. श्रीराम भक्तों ने जय श्रीराम का जयकारा लगाया. आमस थानाध्यक्ष शैलेश कुमार अपने दलबल के साथ मुस्तैद थे. भाजपा नेता संतोष गुप्ता के अलावा रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष रोबिन सिंह, सचिव रौशन गुप्ता, उपाध्यक्ष रंजय सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा भाजपा सुनील सिंह उर्फ पप्पू सिंह, संयोजक अजित मिश्रा, माधुरी जयसवाल, सुरेश वर्णवाल, सोनू गुप्ता, आयुष मिश्रा, सुबोध सिंह, शिव दयाल सिंह, तपेश्वर सिंह आदि सदस्यों के सहयोग से शोभायात्रा यात्रा संपन्न हुई. इधर, अकौना के अलावा अन्य गांवों में भी राम भक्तों ने उत्साह के साथ रामनवमी की शोभायात्रा निकाली है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










