गया में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन का ऑयल टैंकर फटा, चालक की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा

Updated at : 14 Feb 2023 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
गया में पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन का ऑयल टैंकर फटा, चालक की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा

नयी दिल्ली-पुरुषोत्तम एक्सप्रेस वंशीनाला रेलवे हाॅल्ट के डाउन लाइन पर गया की ओर से आ रही थी. इसी क्रम में पैसेंजर ट्रेन से जंगल से लकड़ी लाने वाले तस्कर ने लकड़ी का एक गट्ठर डाउन लाइन पर फेंका, जिससे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन का ट्रांसफॉर्मर ऑयल टैंकर टकरा गया और फट गया.

विज्ञापन

गया-कोडरमा रेलखंड पर स्थित वंशीनाला रेलवे हॉल्ट के पास लकड़ी के गट्ठर से टकराने के कारण मंगलवार को नयी-दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन ऑयल का टैंकर फट गया. इस घटना से मौके पर रेल यात्रियों में हड़कंप मच गयी. हालांकि, नयी दिल्ली-पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के चालक की सतर्कता के कारण किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी है.

पैसेंजर ट्रेन से तस्कर ने डाउन लाइन पर फेंकी लकड़ी, जो इंजन से टकरायी

रेलवे रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, नयी दिल्ली-पुरुषोत्तम एक्सप्रेस वंशीनाला रेलवे हाॅल्ट के डाउन लाइन पर गया की ओर से आ रही थी. आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन अप लाइन में खड़ी थी. इसी क्रम में पैसेंजर ट्रेन से जंगल से लकड़ी लाने वाले तस्कर ने लकड़ी का एक गट्ठर डाउन लाइन पर फेंका, जिससे पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन का ट्रांसफॉर्मर ऑयल टैंकर टकरा गया और फट गया.

टैंकर से होने लगा तेल का रिसाव

टैंकर फटने के कारण इंजन से तेल का रिसाव होने लगा. इसके बावजूद ट्रेन वहां से करीब 10 किमी चल कर फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंची. जहां जांच में ऑयल टैंकर से रिसाव होने की जानकारी मिली. इसके बाद ड्राइवर व गार्ड ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ इंजीनियरिंग विभाग की टीम को दी.

रेलवे प्रशासन की ओर से शुरू की गयी जांच

सूचना देने के बाद पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक रुकी रही. गंझडी रेलवे स्टेशन से दूसरा इंजन मांगा कर ट्रेन का परिचालन शुरू कराया गया. इसके बाद रेल यात्रियों ने राहत की सांस ली. रेलवे प्रशासन की ओर से हर स्तर पर जांच शुरू कर दी गयी है.

Also Read: पटना में प्रतिदिन लग रहा जाम का झाम, चौक-चौराहे पर खड़े ऑटो व ई-रिक्शा ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

सोमवार को भी हुआ था एक हादसा

सोमवार को भी गया-कोडरमा रेलखंड के बंधुआ रेलवे स्टेशन के समीप भी एक हादसा हुआ था. यहां गया की ओर से आ रही एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी हो गये थे. मालगाड़ी के बेपटरी होने की वजह से इस दौरान कई ट्रेन का परिचालन भी प्रभावित हुआ था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन