Gaya News : बाराचट्टी में पंचायत समिति की बैठक में कई विभागों के अधिकारी रहे गायब

Gaya News : प्रखंड मुख्यालय परिसर में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख कविता देवी, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार आशीष ने किया.
बाराचट्टी. प्रखंड मुख्यालय परिसर में पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख कविता देवी, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार आशीष ने किया. बैठक में कई पदाधिकारियों के न आने पर सदस्यों ने गहरी नाराजगी जतायी. सदस्यों का कहना था कि बैठक से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बिजली विभाग के कनीय अभियंता ,श्रम पदाधिकारी ,कल्याण पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, पीएचइडी के अभियंता व स्वच्छता समन्वयक आदि गायब हैं. अधिकारी बैठक से गायब हैं, ऐसे में उनकी बातों को कौन सुनेगा. सदस्यों का कहना था कि मनरेगा का काम पूरी तरह बाधित है. जॉब कार्ड बनाने में भारी गड़बड़ी हो रही है. लोगों को परेशानी हो रही है. कार्यक्रम पदाधिकारी पिछले कुछ महीनों से यदाकदा ऑफिस आ रहे हैं. परिमार्जन कार्य में हो रही परेशानी को लेकर भी सवाल उठाया गया. पंचायत समिति सदस्य इंद्रदेव यादव ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाकर वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का निबटारा सुचारू रूप से हो. इस मौके पर उपप्रमुख सोनावली यादव, मुखिया संजीव कुमार राजू यादव शोभा कुमारी विजय मेहता सहित कई मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




