जयगीर मोड़ पर सड़क हादसे में नौ लोग घायल
Updated at : 03 Feb 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन

पिकअप वाहन का टायर फट जाने से हुई घटना
विज्ञापन
पिकअप वाहन का टायर फट जाने से हुई घटना
बाराचट्टी.
जीटी रोड जयगीर मोड़ के समीप पिकअप वाहन का टायर फट जाने से उस पर सवार नौ लोग घायल हो गये. घायल लोग एक मुंडन समारोह से वापस लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार, वाहन का टायर फट जाने से उस पर सवार बाराचट्टी के कदल गांव के रहने वाली रेशमी देवी, दिनेश कुमार, रंजीत कुमार, पिंकी देवी, बिंदु मंडल, नाथू मांझी, मोहिनी मांझी, दीपनी देवी, ऋषभ कुमार घायल हो गये. सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस से सारे घायलों को बाराचट्टी अस्पताल लाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एस हक ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोट लगी थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




