वजीरगंज में नेवारी का पुंज जला, 50 हजार का नुकसान

Updated at : 13 May 2025 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
वजीरगंज में नेवारी का पुंज जला, 50 हजार का नुकसान

वजीरगंज करजरा पंचायत अंतर्गत मिरगपुर गांव में सोमवार की देर रात एक किसान के नेवारी के पुंज में आग लग गयी.

विज्ञापन

वजीरगंज. वजीरगंज करजरा पंचायत अंतर्गत मिरगपुर गांव में सोमवार की देर रात एक किसान के नेवारी के पुंज में आग लग गयी. इससे पुंज जलकर राख हो गया. सूचना मिलने पर अग्निशमन दल पहुंचा और आग पर काबू पाया. पंचायत मुखिया राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित किसान सूर्यदेव यादव को इस अगलगी से लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है. पुंज गांव से कुछ दूरी पर था. इसमें रात को अज्ञात कारणों से आग लग गयी. जब तक लोगों को पता चलता आग की लपटें तेज हो गयी थीं. मंगलवार की सुबह किसी प्रकार ग्रामीणों व अग्निशामक दल ने आग पर काबू पाया. पीड़ित किसान को सरकार की तरफ से आपदा के तहत मुआवजा राशि देने की मांग अंचल अधिकारी से की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन