राष्ट्रीय कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने किया टिकारी दौरा

Updated at : 13 May 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने किया टिकारी दौरा

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस प्रभारी रेखा हिरण व पर्यवेक्षक सीपी मीना का टिकारी आगमन हुआ. यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण के नेतृत्व में भव्य स्वागत स्वागत किया.

विज्ञापन

टिकारी. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस प्रभारी रेखा हिरण व पर्यवेक्षक सीपी मीना का टिकारी आगमन हुआ. यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण के नेतृत्व में भव्य स्वागत स्वागत किया. पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ टिकारी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों से अवगत हुए. महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा देवी ने महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने की बात कही. कांग्रेस नेताओं ने 15 मई को टिकारी में राष्ट्रीय कांग्रेस महिला अध्यक्ष अलका लांबा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की. पूर्व जिला पार्षद श्री नारायण ने कहा कि श्रीमती लांबा के आगमन से कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार होगा, पार्टी को मजबूती मिलेगी. संगठन में महिलाओं को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही. इस कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के कई नेता शामिल होंगे. राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से श्रीमती लांबा का राष्ट्रव्यापी दौरा चल रहा है. इस मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथून पासवान, बृजमोहन शर्मा, सुधा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन