Gaya News: गया-किऊल रेलखंड पर पहले से तेज स्पीड में चलेंगी मेमू ट्रेनें, देखें ट्रेन नंबर
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Mar 2025 5:06 PM
गया-किऊल पर दौड़ने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन
Gaya News: गया से किऊल जाने वाले ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी है. गया-किऊल रेलखंड पर अब पहले से तेज गति से ट्रेनों का परिचालन होगा.
Gaya News: गया-किऊल रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन मेमू रैक से होगा. इससे इंजन बदलने के झंझट से छुटकारा मिलेगा. साथ ही यात्रियों के लिए आवागमन और सुविधाजनक होगा. गौरतलब है कि गया-किऊल रेलखंड के दोहरीकरण के बाद विकास का काम तेजी से हो रहा है. मेमू ट्रेनों में पावर इंजन पहले से लगे होते हैं.
क्या-क्या बदलाव हुआ
पहले इस रूट पर आइसीएफ रैक का परिचालन किया जाता था. गंतव्य स्थान पर ट्रेनों के पहुंचने के बाद इंजन बदला जाता था. मेमू रैक चलने से स्पीड में भी इजाफा होगा, साथ ही झटके भी कम महसूस होंगे. इस रूट में पिछले महीने ही दोहरीकरण का काम खत्म किया गया है. दोनों लाइन अप और डाउन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है. इस फैसले से दैनिक यात्रियों को सुविधा होगी और उनके समय की बचत होगी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार में पटना समेत 13 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मेमू रैक से दौड़ेंगी ये ट्रेनें
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 53632 गया-झाझा पैसेंजर ट्रेन अब नये नंबर 63316 मेमू रैक से चलेगी. दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 53634 गया-किऊल पैसेंजर अब नये नंबर 63322 मेमू रैक से चलेगी. इसके अलावा गाड़ी संख्या 53636 गया-किऊल पैसेंजर ट्रेन अब नये नंबर 63324 मेमू रैक से चलेगी.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










