Gaya News : आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केंद्रीय मंत्री मांझी बरी

Gaya News : आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में गुरुवार को अदालत ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को बाइज्जत बरी कर दिया.
गया. आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में गुरुवार को अदालत ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को बाइज्जत बरी कर दिया. अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सह विशेष अदालत एमएलए/एमपी कोर्ट मोहम्मद अफजल आलम की अदालत ने यह फैसला सुनाया. अभियोजन के अधिवक्ता ने इस मामले में बताया कि सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुमेंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. अपनी प्राथमिकी में उन्होंने कहा था कि 25 मार्च 2014 को जो गाड़ी चुनाव प्रचार के लिए दिया गया था उस गाड़ी को रथनुमा रूप देकर प्रचार किया जा रहा था. यह मामला बेलागंज थाना कांड संख्या 41/ 14 से संबंधित है तथा एक अन्य आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में भी उन्हें बरी किया गया. यह मामला कोतवाली थाना काण्ड संख्या 197/ 2014 से संबंधित है. बचाव पक्ष की दलीलों को रोशन कुमार ने पेश किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




