Gaya News : महाशिवरात्रि महोत्सव पर आयोजित हुआ मड़वा व मटकोर

Updated at : 25 Feb 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : महाशिवरात्रि महोत्सव पर आयोजित हुआ मड़वा व मटकोर

Gaya News : महाशिवरात्रि महोत्सव पर कोयरीबारी स्थित श्री दुर्गा मंदिर में मंगलवार को मड़वा व मटकोर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई.

विज्ञापन

गया. महाशिवरात्रि महोत्सव पर कोयरीबारी स्थित श्री दुर्गा मंदिर में मंगलवार को मड़वा व मटकोर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई. महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विवाह गीत के बीच मड़वा-मटकोर संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीशिव-पार्वती विवाह महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय कुमार, सिद्धेश्वर नाथ, सुनील सिंह, बलिराम सिंह, सरिता कुमारी, सिद्धेश्वर नाथ, नन्हे सिंह, छोटू कुमार, आरआर सिंह, एसके द्विवेदी, राकेश कुमार, टिंकू गोस्वामी व अन्य समर्पित भाव से लगे हैं. 26 फरवरी को दिन में महादेव घाट स्थित शिव मंदिर, अक्षयवट के पास स्थित वृद्ध परम पिता महेश्वर महादेव मंदिर व पिता महेश्वर स्थित शिव मंदिर सेभगवान भोलेनाथ की ढोल-बाजे के साथ बरात निकाली जायेगी. देवी-देवताओं सहित भूत-पिशाच व शहर के लोग बराती के रूप में शामिल रहेंगे. महादेव घाट के शिव मंदिर से निकाली गयी बरात राजेंद्र आश्रम स्थित पार्वती मंदिर, पिता महेश्वर से निकली गयी बरात कोयरीबारी स्थित दुर्गा मंदिर व अक्षयवट के पास स्थित वृद्ध परमपिता महेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गयी बरात नवागढ़ी पहुंचेगी. इन देवी मंदिरों में रात में भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह धूमधाम के साथ किया जायेगा. मार्कंडेय शिव मंदिर, फलकेश्वर नाथ महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर व शहर में स्थित कई अन्य शिव मंदिरों में भी महाशिवरात्रि पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन