Gaya News : आर्मीमैन के घर में घुसे लुटेरे, पत्नी व बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट

Updated at : 27 Feb 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : आर्मीमैन के घर में घुसे लुटेरे, पत्नी व बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट

Gaya News : चपरदह रोड में रघुकुल स्कूल के पास रहनेवाले आर्मीमैन अर्जुन मिश्रा के घर में बुधवार की देर रात घुसकर हथियारों से लैस लुटेरों ने परिजनों को बंधक बना कर लूटपाट की.

विज्ञापन

गया. मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के चपरदह रोड में रघुकुल स्कूल के पास रहनेवाले आर्मीमैन अर्जुन मिश्रा के घर में बुधवार की देर रात घुसकर हथियारों से लैस लुटेरों ने परिजनों को बंधक बना कर लूटपाट की. इस दौरान लुटेरों ने हथियार के बल पर घर में मौजूद पत्नी व बच्चों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया. वहीं, इसका विरोध करने पर लुटेरों ने परिजनों के साथ मारपीट भी की. इस दौरान लुटेरों ने करीब तीन लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान लूट लिये व भाग निकले. गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी पाते ही सिटी डीएसपी धर्मेंद्र भारती व मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सहित डाॅग स्क्वाड व एफएसएल की टीम वहां पहुंची और मामले की छानबीन की. इधर, मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया है कि पीड़ित परिजनों के बयान पर लूटपाट का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन