पीड़ित परिजन से मिले लोजपा-आर के नेता, बंधाया ढाढ़स

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 08 Apr 2025 9:38 PM

विज्ञापन

सहबाजपुर गांव में हुई मौत की घटना के बाद लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह अपने तमाम साथियों के साथ पहुंचे.

विज्ञापन

गया. अतरी विधान सभा क्षेत्र के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत सहबाजपुर गांव निवासी विनय कुमार के पुत्र व उनके पूरे परिवार की मौत की घटना की जानकारी पाते ही मंगलवार को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह अपने तमाम साथियों के साथ सहबाजपुर गांव पहुंचकर उनके आवास पहुंचे. उनके पिता विनय कुमार से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया. वहीं मकसूदपुर ग्राम निवासी शंभू प्रजापति की बेटी व नतिनी की मौत तालाब में डूबने से हो गयी थी. उनके आवास पर भी राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह पहुंचे. मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भी ढाढ़स बंधाया. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रकृति के आगे किसी की नहीं चलती. इस तरह की घटनाएं दिल को झकझोर देती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन