प्रो सरिता और लावण्या ने मगध विश्वविद्यालय को भेंट कीं साहित्यिक पुस्तकें

Updated:
विज्ञापन
प्रो सरिता और लावण्या ने मगध विश्वविद्यालय को भेंट कीं साहित्यिक पुस्तकें

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग की सेवानिवृत्त अंग्रेजी प्रो सरिता सिंह और उनकी पुत्री लावण्या सिंह ने एमयू में पुस्तकें भेंट कीं.

विज्ञापन

बोधगया. विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग की सेवानिवृत्त अंग्रेजी प्रो सरिता सिंह और उनकी पुत्री लावण्या सिंह ने मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशि प्रताप शाही के माध्यम से विश्वविद्यालय को अंग्रेजी और हिंदी भाषा की कई महत्वपूर्ण पुस्तकें भेंट कीं. ये पुस्तकें मगध विश्वविद्यालय के पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो जगदीश प्रसाद सिंह द्वारा लिखी गयी हैं, जिन्होंने उपन्यास, आलोचना, कहानी और लघु रचनाओं सहित अनेक विधाओं में रचना की. उनकी प्रमुख कृतियों में द वाइट हॉर्स, द कर्फ्यू, द सैक्रेड फायर और सागर तट के सीप शामिल हैं. भारत सरकार ने उनके साहित्यिक और शैक्षणिक योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से विभूषित किया. कुलपति प्रो शाही ने प्रो जगदीश के रचनाकर्म को देश की महत्वपूर्ण विरासत बताते हुए सरिता और लावण्या का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन