गया जी के खिजरसराय में पंचायत समिति सदस्य का सत्याग्रह, जमीन और योजनाओं में कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

विधायक रोमित कुमार ने समाप्त कराया अनशन | Prabhat Khabar Network

गया जी के खिजरसराय में पंचायत समिति सदस्य राजीव तिवारी ने राज्यपाल के नाम दर्ज जमीन की जमाबंदी, भूमि बंदोबस्त पर्चा और योजनाओं में अनियमितता की जांच की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया. अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन.

विज्ञापन

गया जी के खिजरसराय प्रखंड मुख्यालय परिसर में पंचायत समिति सदस्य राजीव तिवारी ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया. उन्होंने बताया कि सरबहदा में राज्यपाल के नाम से दर्ज 45 डिसमिल जमीन की जमाबंदी कायम करने, गरीबों को भूमि बंदोबस्त का पर्चा उपलब्ध कराने तथा बाजार में अतिक्रमण हटाने के बाद उत्पन्न स्थिति पर अंचल कार्यालय द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है.

इसके अलावा सरबहदा पंचायत में संचालित विभिन्न योजनाओं में कथित अनियमितता की जांच कराने को लेकर पदाधिकारियों को आवेदन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया. इन्हीं मांगों को लेकर उन्होंने सत्याग्रह शुरू किया है.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

मांगों पर कार्रवाई नहीं होने तक सत्याग्रह जारी रखने की चेतावनी

सत्याग्रह पर बैठे राजीव तिवारी ने कहा कि संबंधित मामलों को लेकर कई बार अधिकारियों को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि जब तक वरीय पदाधिकारी मामले में कार्रवाई का स्पष्ट आश्वासन नहीं देते, तब तक उनका अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी रहेगा.

Also Read : शेखपुरा में न्यायिक कार्यों की निगरानी के लिए नई कमेटी गठित, कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन-ऑफलाइन कर सकेगा शिकायत

अधिकारियों और विधायक के आश्वासन पर अनशन समाप्त

शाम को अतरी विधायक रोमित कुमार, सीओ केशव सुमन और बीडीओ पूजा गहलोत ने दो माह की मोहलत में सारी समस्या को दूर करने के आश्वासन के साथ अनशन समाप्त कराया.


विज्ञापन
Amitabh Ranjan Khijarsaray

लेखक के बारे में

By Amitabh Ranjan Khijarsaray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन