खिजरसराय में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक रोमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकालते युवा | Prabhat Khabar Network

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खिजरसराय में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसे स्थानीय विधायक रोमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस यात्रा में बड़ी संख्या में देशभक्त नागरिक शामिल हुए और राष्ट्रप्रेम के नारे लगाए.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को खिजरसराय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. जज्बा पैलेस से निकली तिरंगा यात्रा को स्थानीय विधायक रोमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए.

तिरंगा यात्रा खिजरसराय जज्बा पैलेस से शुरू होकर खिजरसराय बाजार, सलेमपुर, नादरा, हेमाराम, सरबहदा, बथानी बाजार, टेंटुआ एवं जेठियन घाटी होते हुए सैवतर तक पहुंची. यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला.जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया.

इस अवसर पर शहीद भगत सिंह स्मारक पर पहुंचकर अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की. विधायक रोमित कुमार ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना मजबूत होती है.

कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष दयाशंकर, रामबाबू मांझी, पिंकी देवी, चंद्रशेखर गिरी, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Amitabh Ranjan Khijarsaray

लेखक के बारे में

By Amitabh Ranjan Khijarsaray

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन