गया : डुमरिया के तीन छात्रों का पटना में होगा सम्मान, निर्वाचन प्रक्रिया पर क्षेत्रीय सम्मेलन में करेंगे भागीदारी

Updated:
विज्ञापन

छात्रों के साथ डुमरिया बीडीओ

डुमरिया के दो छात्राओं और एक छात्र का भारत निर्वाचन आयोग के पटना सम्मेलन के लिए चयन हुआ है। यह क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

विज्ञापन

डुमरिया प्रखंड के लिए गौरव की खबर है. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पटना में आयोजित होने वाले ‘निर्वाचन प्रक्रिया में शिक्षा जगत की भूमिका’ विषयक क्षेत्रीय सम्मेलन के लिए जनता हाई स्कूल डुमरिया सह सरस्वती विद्या निकेतन मॉडर्न स्कूल के तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया है. इनमें दो छात्राएं और एक छात्र शामिल हैं. विद्यार्थियों के चयन से प्रखंड के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है.

खुशबू, छोटी और करण सम्मेलन में होंगे शामिल

विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या स्वाति शिरी डुमरिया ने बताया कि छात्रा खुशबू कुमारी, पिता विजय प्रसाद गुप्ता, ग्राम महुड़ी, छोटी कुमारी, पिता संतन मिस्त्री, ग्राम सुजी और छात्र करण कुमार, पिता रणधीर कुमार, ग्राम महुड़ी को सम्मेलन में भाग लेने के लिए नामित किया गया है. इनके साथ एक शिक्षक को भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए नामित किया गया है.

शिक्षा और लोकतंत्र पर होगी चर्चा

डुमरिया बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदाता जागरूकता और निर्वाचन प्रक्रिया में शिक्षा संस्थानों की भूमिका को मजबूत करना है. सम्मेलन में दोनों विद्यालयों से एक-एक छात्र और एक-एक छात्रा प्रतिभागी के रूप में शामिल होंगे.

डुमरिया के लिए बड़ी उपलब्धि

डुमरिया जैसे क्षेत्र से विद्यार्थियों का भारत निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण सम्मेलन के लिए चयन होना शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती जागरूकता का संकेत माना जा रहा है. इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक उत्साहित हैं. विद्यार्थियों के चयन को प्रखंड के बदलते शैक्षणिक माहौल की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

ALSO READ: गया के गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में छात्राओं का दिखा हुनर, ‘अंधेर नगरी’ के मंचन से लेकर विकसित भारत पर निबंध तक मची धूम


विज्ञापन
Manoj Mishra

लेखक के बारे में

By Manoj Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन