गया : गुरुआ में पुलिस की दबिश, पूर्व के मामले में वांछित दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गुरुआ थाना में आरोपित | Prabhat Khabar Network

गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलौटी गांव में छापेमारी कर पूर्व के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन

गुरुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलौटी गांव में छापेमारी कर पूर्व के एक मामले में वांछित चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेलौटी गांव निवासी जितेंद्र साव और करण साव के रूप में हुई है.

सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

गुरुआ थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्व के मामले में वांछित दोनों आरोपित अपने गांव में मौजूद हैं. सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने बेलौटी गांव में छापेमारी की. इस दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया.

पूछताछ के बाद शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों से आवश्यक पूछताछ की. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गुरुआ थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

गया : वजीरगंज में आहर के पानी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सुबह-सुबह जुटी ग्रामीणों की भीड़


विज्ञापन
Pramod Kumar Verma Gurua

लेखक के बारे में

By Pramod Kumar Verma Gurua

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन